Budh Grah Ke Upay: कमजोर बुध ग्रह को मजबूत करने के 5 अचूक उपाय | Mercury Remedies
अगर आपकी कुण्डली में बुध शुभ है या अशुभ स्थान पर है तो आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के उपाय करने चाहिए। अगर आपकी कुण्डली में बुध अशुभ है तो आपको बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा जी की पूजा व दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा बुध के मंत्रों का जाप आप कर सकते हैं। बुध एक युवा कुमार है व बाल्यावस्था का कारक है। इसलिए बुध से सम्बन्धित दान किसी युवा कुमार या बच्चों को देना चाहिए।
1. बुध का वैदिक मंत्र संक्षिप्त: जप संख्या 8,000
ॐ बुं बुधाय नमः।
2. बुध का वैदिक मंत्र बृहद्
ॐ उद्-बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृति त्वमिष्टापूर्ते से सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्ते अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत ।।
3. बुध का बीज मंत्र:
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।
4. बुध का पौराणिक मंत्र
ॐ ह्रीं पियंगु कलिका श्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम्।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।
इन मंत्रों के जाप करने से दुर्गा जी प्रसन्न होती हैं तथा जन्म कुण्डली में बुध यदि आपके लिए हानिकारक है तो आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप आपको शुक्ल पक्ष में बुध की होरा में शुरू करना चाहिए। ये मंत्र रुद्राक्ष, तुलसी या चन्दन की माला से करें तो श्रेष्ठ रहता है। मंत्रों के जाप के समय चांदी या तांबे का लोटा लेकर हरे फूल व हरे रंग के आसन पर बैठकर इन मंत्रों की शुरुआत करनी चाहिए। मंत्र पूरे होने के पश्चात् आपको दान करना चाहिए। दान देने योग्य वस्तुएं पूजा स्थान पर रखें।
मंगल अगर शुभ हो तो सब कुछ मंगलमय होगा 👈 जानें
बुध का दान (Budh Ka Daan): बुध ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय और नियम
बुध ग्रह जन्म कुण्डली में हरे रंग का कारक होता है। अगर शरीर में हरा रंग अशुभ है या ज्यादा बलवान है तो इसके दुष्परिणाम हरे रंग के बढ़ने से या कम होने से हो सकते हैं। इसलिए हरा रंग को शरीर में संतुलित करने के लिए हमें दान करना चाहिए। दान में हरे मूंग की दाल, 5 हरे फल,गन्ना, हरे पुष्प, हरी इलायची, हरे बर्तन, पत्ता, जूस, हरा कपड़ा, हरी सब्ज़ियां, हरे रंग का कद्दू,दूधारू बकरी । ये सभी किसी पढ़ने वाले विद्यार्थी को देने से बुध का बुरा प्रभाव कम हो जाता है।
बुध का व्रत कब और कैसे शुरू करें? Budhvar Vrat Niyam, Katha & Benefits
व्रत करने से भी ग्रहों के प्रकोप कम हो जाते हैं। क्योंकि जो वार जिस ग्रह से प्रभावित होता है उसी वार का अगर व्रत किया जाए तो उस ग्रह का प्रकोप कम हो जाता है। बुध ग्रह का वार बुधवार होता है। बुधवार को अगर आप व्रत करते हैं तो बुध ग्रह का प्रकोप कम हो जाता है। या बुधवार को आप हरे कपड़े ज्यादा पहनते हैं तो बुध बलवान हो जाता है। बुध के व्रत के लिए दिन में आप को फलों का सेवन व सायं को भोजन करते वक्त हरी सलाद का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
Budh Ko Majboot Kaise Kare: शुभ बुध की स्थिति में क्या करें और क्या न करें?
1. अगर कुण्डली में बुध की महादशा चल रही है तो आपको अपने घर में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। हरी वस्तुओं को ज्यादा इस्तेमाल करने चाहिए। अगर बुध नीच है तो हरी वस्तुओं का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए।
2. बुधवार के दिन 6 इलायची हरे रूमाल में लपेट कर अपने पास रखें इसके पश्चात् एक इलायची व तुलसी के पत्ते का सेवन करने से बुध मजबूत हो जाता है।
3. बुधवार को चांदी के गोल टुकड़े को हरे रंग के कपड़े में लपेट कर जेब में रखें या अपनी भुजाओं में बांधे तो बुध बलवान हो जाता है।
4. बुधवार को हरे कपड़े या हरी टोपी पहनने से बुध बलवान हो जाता है और अपने फल में वृद्धि करता है। आप हरे स्कूटर या हरी गाड़ी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
5. बुधवार को घर में केले का पौधा लगाने से व पिंजरे में कंठी वाला तोता पालने से बुध मजबूत होता है।
6. बुधवार के दिन शुरू कर के 108 दिन लगातार नंगे पांव हरी घास पर चलने से बुध से होने वाली बीमारियों व चर्म रोग दूर हो जाते हैं।
7. बुधवार को चांदी की अंगूठी में पन्ना नग धारण करने से बुध मजबूत हो जाता है।
नौ ग्रह के सही रत्न पहचानें 👈 जानें
बुध की अशुभ स्थिति से छुटकारा पाने के 100% असरदार उपाय | Budh Grah Ke Upay in Hindi
बुध आपकी कुण्डली में अशुभ है तो आपको निम्न प्रकार के उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से बुध अपना प्रकोप कम कर देते हैं।
1. पांच बुधवार लगातार पांच कन्याओं को हरे फूल हरे रंग की पैन या पैन्सिल या हरे रंग के कपड़े दान देने से बुध का प्रभाव कम हो जाता है।
2. 27 बुध वार लगातार गाय को हरा चारा खिलाने से बुध का प्रकोप कम हो जाता है।
3. हरे रंग के वस्त्र किसी हिजड़े को बुधवार को देने से बुध शुभ हो जाता है। क्योंकि बुध एक नपुंसक ग्रह भी होता है।
4. सात दाने हरे रंग की साबुत मूंग, हरा पत्थर, कांसे का गोल टुकड़ा ये सभी चीजें हरे रंग के वस्त्र में लपेट कर बुधवार को किसी पानी में बहने से बुध का प्रकोप कम हो जाता है। ये प्रक्रिया कम से कम 7 बुधवार करनी चाहिए साथ ही बुध का वैदिक या बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
5. दुर्गा सप्तशती का पाठ, विष्णु उपासना, तथा श्री गणपति के दर्शन करने से व बुधवार का व्रत करने से बुध का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। तथा बुधवार को नहाते वक्त 4 बूंदे फलों के रस की पानी में मिलाकर नहाने से बुध का प्रकोप कम हो जाता है।
100% सही तरीका! बुध यंत्र कैसे धारण करें? Budh Yantra Dharan Vidhi & Mantra
जिन जातकों की कुण्डली में बुध ग्रह का प्रकोप है उनको इसके निवारण के लिए तांबे के पत्र पर बुध यंत्र खुदवा कर उसके बीच में पन्ना नग को जड़वाकर अपने गले में धारण करना चाहिए। अगर ऐसा करने में आप सक्षम नहीं हैं तो बुध यंत्र को भोजपत्र पर लिखकर अष्टगंध से लिखकर कांसे की अंगूठी या कांसे की ताबीज में डालकर आप अपने हाथ की भुजा या गले में पहन सकते हैं। इसके पहनने से पढ़ाई में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। आपकी याददाश्त अच्छी हो जाती है और यह यंत्र उच्च शिक्षा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इस यंत्र को बुध के 8000 मंत्र जाप से शुद्ध अवश्य कर लेना चाहिए। इतनी जाप संख्या करने से ये यंत्र प्राण प्रतिष्ठित हो जाता है।
मंत्र इस प्रकार है-
ॐ बुं बुद्धाय नमः।


0 Comments